Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

814820
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में साप्ताहिक आत्मसुरक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ, विद्यार्थियों को मिल रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण

BPC News National Desk
3 Min Read

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित साप्ताहिक आत्मसुरक्षा कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यशाला में हरिद्वार के प्रशिक्षक रविशंकर राय द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी ले रहे सक्रिय भाग

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शास्त्री, आचार्य, योगाचार्य एवं शिक्षाशास्त्री पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मसुरक्षा के व्यावहारिक उपायों के साथ-साथ शारीरिक दक्षता, संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विविध अभ्यास कराए जा रहे हैं।

महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी ने रखी कार्यशाला की रूपरेखा

कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता अवस्थी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण आज के समय में विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इसके पश्चात क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने साप्ताहिक कार्यशाला से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।

अनुशासन और गंभीरता से प्रशिक्षण अपनाने की अपील

महिला प्रकोष्ठ की सचिव मीनाक्षी सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने और कार्यशाला को गंभीरता से अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मसुरक्षा केवल तकनीक नहीं, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और सजगता का माध्यम है।

आत्मसुरक्षा को विद्या के रूप में देखने की आवश्यकता: कुलपति

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. रमाकान्त पांडेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में आत्मसुरक्षा को केवल क्रीड़ा के रूप में नहीं, बल्कि विद्या के रूप में अध्ययन कराया जाता रहा है।

उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया।

विश्वविद्यालय के शिक्षकगण और कर्मचारी रहे उपस्थित

कार्यशाला में महिला प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. विन्दुमती द्विवेदी, डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट, श्रीमती अनीता कुकरेती, प्रो. दिनेश चंद्र चमोला, प्रो. अरविंद नारायण मिश्र, डॉ. प्रकाश चन्द्र पन्त, निजी सचिव मनोज गहतोड़ी, सुमन एवं अभिषेक ममगाईं सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *