Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815895
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

गाजियाबाद गणतंत्र दिवस पर जीडीए ने किया ‘रन फॉर रिपब्लिक’ का शानदार आयोजन, डीएम ने किया शुभारंभ

BPC News National Desk
4 Min Read

– मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में कराई गई दौड़ प्रतियोगिता
– 18 वर्ष से कम आयु के लिए 1.5 कि.मी. व 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले दौड़े 3.5 कि.मी.
– सभी आयु वर्ग के लोगों ने दौड़ में लिया उत्साह के साथ भाग, विजेताओं को किया पुरस्कृत

https://www.youtube.com/@bpcbharat

Contents
– मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में कराई गई दौड़ प्रतियोगिता – 18 वर्ष से कम आयु के लिए 1.5 कि.मी. व 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले दौड़े 3.5 कि.मी. – सभी आयु वर्ग के लोगों ने दौड़ में लिया उत्साह के साथ भाग, विजेताओं को किया पुरस्कृतसुमन मिश्रा गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बेहतरीन आयोजन किया गया। जीडीए प्रांगण में जीडीए वीसी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और इसके बाद मधुबन-बापूधाम में रन फॉर रिपब्लिक यानी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता का गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।दौड़ प्रतियोगिता को दो कैटेगरी में बांटा गया था। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए डेढ़ किलोमीटर व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए साढ़े तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौड़ प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जीडीए द्वारा कराए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए रन फॉर रिपब्लिक में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस की शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शहर को सुंदर और सुव्यस्थित बनाने में अग्रसर है।गाजियाबाद की पहचान पूरे प्रदेश और देश में अलग ही दिखाई देती है। उन्होंने जीडीए समेत सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर गाजियाबाद को और बेहतर बनाने के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने जिलाधिकारी दीपक मीणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि गाजियाबाद के विकास को लेकर कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। हरनंदीपुरम योजना को साकार करने के लिए लगातार वर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरनंदीपुरम योजना को गाजियाबाद के विकास का एक मॉडल बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए जीडीए के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। रन फॉर रिपब्लिक में जीडीए वीसी अतुल वत्स के साथ-साथ जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक ए के वाजपेयी, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अपर सचिव पी.के सिंह, ओएसडी श्रीमती गुंजा सिंह, श्रीमती कनिका कौशिक, सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, प्राधिकरण का अन्य स्टाफ, दूर दूर से आये अन्य प्रतिभागियों के साथ दौड़े। सभी प्रतिभागियों के लिए जीडीए द्वारा बेहद अच्छी व्यवस्था की गई थी। देश भक्ति के तरानों के साथ तिरंगा छपी सफेद टीशर्ट में दौड़ रहे प्रतिभागियों में गजब का उत्साह था। पूरा क्षेत्र देश भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दे रहा था। प्रतिभागियों की सुरक्षा का भी बेहद ख्याल रखा गया। जीडीए के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में संबंधित थाने के टीम के साथ प्राधिकरण का पुलिस बल भी मौजूद रहा। मैराथन विजेताओं को जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स द्वारा ट्रॉफी, मेडल व बैंक चेक देकर सम्मानित किया गया। 3.5 किमी. कैटेगरी में प्रथम स्थान हर्ष ने हासिल किया जबकि द्वितीय पुरस्कार अनिल कुमार को मिला। 1.5 कि.मी (18 वर्ष से कम आयु के लिए) कैटेगरी में केशव वर्मा को पहला व मोहित को द्वितीय पुरस्कार मिला।अन्य सभी को जिन्होंने मैराथन दौड़ को पूरा किया उन्हें भी विशेष सांत्वना पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स द्वारा इस आयोजन का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इसके पश्चात् मधुबन बापूधाम योजना मे अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमे 500 फलदार पौधों को लगाया गया।

सुमन मिश्रा गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बेहतरीन आयोजन किया गया। जीडीए प्रांगण में जीडीए वीसी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और इसके बाद मधुबन-बापूधाम में रन फॉर रिपब्लिक यानी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता का गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

दौड़ प्रतियोगिता को दो कैटेगरी में बांटा गया था। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए डेढ़ किलोमीटर व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए साढ़े तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौड़ प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जीडीए द्वारा कराए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए रन फॉर रिपब्लिक में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस की शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शहर को सुंदर और सुव्यस्थित बनाने में अग्रसर है।

 

गाजियाबाद की पहचान पूरे प्रदेश और देश में अलग ही दिखाई देती है। उन्होंने जीडीए समेत सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर गाजियाबाद को और बेहतर बनाने के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने जिलाधिकारी दीपक मीणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि गाजियाबाद के विकास को लेकर कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। हरनंदीपुरम योजना को साकार करने के लिए लगातार वर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरनंदीपुरम योजना को गाजियाबाद के विकास का एक मॉडल बनाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए जीडीए के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। रन फॉर रिपब्लिक में जीडीए वीसी अतुल वत्स के साथ-साथ जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक ए के वाजपेयी, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अपर सचिव पी.के सिंह, ओएसडी श्रीमती गुंजा सिंह, श्रीमती कनिका कौशिक, सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, प्राधिकरण का अन्य स्टाफ, दूर दूर से आये अन्य प्रतिभागियों के साथ दौड़े। सभी प्रतिभागियों के लिए जीडीए द्वारा बेहद अच्छी व्यवस्था की गई थी। देश भक्ति के तरानों के साथ तिरंगा छपी सफेद टीशर्ट में दौड़ रहे प्रतिभागियों में गजब का उत्साह था। पूरा क्षेत्र देश भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दे रहा था।


प्रतिभागियों की सुरक्षा का भी बेहद ख्याल रखा गया। जीडीए के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में संबंधित थाने के टीम के साथ प्राधिकरण का पुलिस बल भी मौजूद रहा। मैराथन विजेताओं को जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स द्वारा ट्रॉफी, मेडल व बैंक चेक देकर सम्मानित किया गया। 3.5 किमी. कैटेगरी में प्रथम स्थान हर्ष ने हासिल किया जबकि द्वितीय पुरस्कार अनिल कुमार को मिला। 1.5 कि.मी (18 वर्ष से कम आयु के लिए) कैटेगरी में केशव वर्मा को पहला व मोहित को द्वितीय पुरस्कार मिला।

अन्य सभी को जिन्होंने मैराथन दौड़ को पूरा किया उन्हें भी विशेष सांत्वना पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स द्वारा इस आयोजन का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इसके पश्चात् मधुबन बापूधाम योजना मे अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमे 500 फलदार पौधों को लगाया गया।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *