Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815853
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

Ghaziabad श्री रामलीला महोत्सव: राजनगर में भव्य आयोजन की तैयारी

राजनगर रामलीला

BPC News National Desk
3 Min Read
राजनगर रामलीलाराजनगर रामलीला

मयंक गुप्ता संवाददाता

Ghaziabad 16 से शुरू होगा मेला

गाजियाबाद के राजनगर में श्री रामलीला समिति (रजि.) की ओर से 16 सितंबर से श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ डांडिया नाइट की धमाकेदार शुरुआत के साथ होगा। समिति के मुख्य संरक्षक जितेंद्र यादव और अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर को खाटू श्याम महोत्सव और 18 सितंबर को श्री गणेश पूजन व शोभा यात्रा के साथ रामलीला मेला शुरू होगा।

Ghaziabad भगवान राम संस्कृति के स्तंभ है

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम न केवल सनातन संस्कृति के आधार स्तंभ हैं, बल्कि उनके आदर्श आज भी पुरानी और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस बार समिति पहली बार एक स्मारिका का प्रकाशन भी करेगी, जो इस आयोजन को और खास बनाएगी।

समिति के महामंत्री सीए दीपक मित्तल ने बताया कि राजनगर रामलीला का मंचन इस वर्ष भी भव्य और हाईटेक तरीके से किया जाएगा। पहली बार माता सीता के जन्म का मंचन होगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। 19 सितंबर को सती मोह, शिव विवाह और नारद मोह के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।

Ghaziabad 23 को निकलेगी राम बारात

23 सितंबर को श्रीराम की भव्य बारात राजनगर के विभिन्न सेक्टरों से निकाली जाएगी, जो सेक्टर 10 के चौराहे पर श्रीराम-जानकी विवाह उत्सव के साथ सम्पन्न होगी। 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर रावण दहन होगा, 3 अक्टूबर को भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक और भव्य आतिशबाजी होगी। अंत में, 4 अक्टूबर को कवि सम्मेलन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

मेला प्रबंधक एस.एन. अग्रवाल ने बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाले खान-पान के स्टाल और बच्चों के लिए झूले व खेल स्टाल शामिल होंगे। मेले में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और आनंद की व्यवस्था होगी।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष आर.के. शर्मा, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, पार्षद प्रवीण चौधरी, संस्थापक सदस्य नरेश सिंगल, संगठन मंत्री अमरीश कुमार त्यागी, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार, स्वागत अध्यक्ष योगेश गोयल, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का है, बल्कि सामुदायिक एकता को भी मजबूत करेगा।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *