Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815876
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

एक्ट्रेस श्वेता चौहान बनीं ‘सैल्यूट तिरंगा’ की उत्तर प्रदेश महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष

BPC News National Desk
4 Min Read

राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ ने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रसिद्ध हरियाणवी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो एक्ट्रेस और मॉडल श्वेता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा गाजियाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने श्वेता चौहान को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रवादी कार्यक्रमों, तिरंगा यात्राओं, वृक्षारोपण और सामाजिक सेवा गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राष्ट्रप्रेम और समर्पण को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि श्वेता चौहान की राष्ट्रप्रेम की भावना, सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन का तेजी से विस्तार होगा और महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

श्वेता चौहान सैल्यूट तिरंगा

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: सच्चिदानन्द पोखरियाल

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानन्द पोखरियाल ने श्वेता चौहान को बधाई देते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने दी बधाई

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष अंशु चौधरी, विशाल नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनुज त्यागी, वैभव चौधरी, सतेंद्र राघव, डॉ. सुभाष तोमर सहित दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्वेता चौहान को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

युवा विंग ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत

कार्यक्रम में युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष संयम त्यागी ने सैकड़ों युवाओं के साथ श्वेता चौहान का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और उत्साह व्यक्त किया।

100 से अधिक म्यूजिक एल्बम में कर चुकी हैं काम

श्वेता चौहान 100 से अधिक हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वे समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, जिससे उन्हें युवाओं और महिलाओं के बीच खास पहचान मिली है।

श्वेता चौहान ने जताया आभार, निभाने का किया संकल्प

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्वेता चौहान ने कहा,
“मुझे जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी। महिलाओं को राष्ट्रसेवा से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

‘सैल्यूट तिरंगा’ देशभर में राष्ट्रवादी गतिविधियों के लिए जाना जाता है

‘सैल्यूट तिरंगा’ संगठन देशभर में तिरंगा यात्राओं, सामाजिक सेवा और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में संगठन विभिन्न राज्यों और विदेशों तक सक्रिय है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया गौरवपूर्ण अवसर

युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष संयम त्यागी ने कहा कि श्वेता चौहान जैसी प्रतिभाशाली और राष्ट्रप्रेमी व्यक्तित्व का संगठन से जुड़ना गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में महिलाएं और युवतियां राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और संगठन को नई गति मिलेगी।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *