Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815756
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0: गाजियाबाद के 8937 लाभार्थियों को सिंगल क्लिक से मिली पहली किस्त, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

BPC News National Desk
4 Min Read

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत गाजियाबाद के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को नई उड़ान मिली है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्यभर के दो लाख लाभार्थियों को पहली किस्त की धनराशि उनके खातों में सीधे हस्तांतरित की गई, जिसमें गाजियाबाद के 8937 लाभार्थी भी शामिल रहे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हिंदी भवन, लोहिया नगर गाजियाबाद में किया गया, जहां नगर निगम द्वारा भव्य आयोजन किया गया।

हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, लोनी विधायक नंदकिशोर, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित नगर निगम और डूडा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान 500 से अधिक लाभार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से जारी की पहली किस्त

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से माननीय मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत पहली किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया और उनके परिवारजनों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को अपने पक्के घर के सपने पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं और सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हिंदी भवन गाजियाबाद में किया गया, जहां सैकड़ों लाभार्थी मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

गाजियाबाद में 8937 परिवारों को मिला लाभ

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत गाजियाबाद के कुल 8937 पात्र लाभार्थियों को पहली किस्त की धनराशि प्रदान की गई है। इससे हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपने सपनों का पक्का घर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान महापौर सुनीता दयाल और विधायक नंदकिशोर द्वारा 500 लाभार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित कर सम्मानित किया गया और उन्हें नए घर के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

महापौर और विधायक ने दी बधाई

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि,

“प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री जी के सिंगल क्लिक से पहली किस्त जारी होने से हजारों परिवारों का सपना साकार हो रहा है। गाजियाबाद नगर निगम पूरी निष्ठा से इस योजना को सफल बनाने में जुटा है।”

लोनी विधायक नंदकिशोर ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्का घर देना है और यह योजना उसी दिशा में बड़ा कदम है।

डूडा और नगर निगम की टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एवं परियोजना अधिकारी डूडा अवनींद्र कुमार, प्रभारी नजारत डॉ. अनुज, नगर निगम की टीम और डूडा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने गाजियाबाद नगर निगम और डूडा विभाग का धन्यवाद करते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की।

लाभार्थियों में दिखा उत्साह

पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि वर्षों से पक्का घर पाने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। नगर निगम और डूडा विभाग द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन मिलने से योजना का लाभ उठाने में आसानी हुई।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *