Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815848
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ ब्यूरो -: शराब के शौकीनों के लिए एक अच्छी ख़बर, पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें 24 और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुली रहेंगी: एक्साइज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार।

BPC News National Desk
2 Min Read
BPC न्यूज़ ब्यूरो (आबकारी नीति)

BPC न्यूज़ ब्यूरो -: शराब के शौकीनों के लिए एक अच्छी ख़बर, पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानें 24 और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुली रहेंगी: एक्साइज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार।

Up exercise

गाजियाबाद में देशी शराब की 214 , विदेशी की 134, बीयर की 130, भांग की 15, मॉडल शाप 43 और 32 बार हैं। कुल दुकानों की संख्या 536 है। राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार नव वर्ष का जश्न देर रात तक मनाने के लिए शराब की बिक्री की अवधि बढ़ाई गई है।

 

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह से इस संबंध में जारी आदेश के मिलने की पुष्टि की है। साथ ही उनका कहना है कि जिले की सभी शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरे प्रदेश में देशी शराब की दुकान 15735, विदेशी शराब की दुकान 6353, बीयर की दुकान 5694, मॉडल शाप 434 और भांग की 2001 दुकानें हैं। प्रदेश में कुल शराब की दुकान 30177 हैं।

 

प्रदेश में पहली बार नव वर्ष की पूर्व संध्या यानि 31 दिसंबर को 10 बजे की जगह रात के 11 बजे तक शराब की बिक्री होगी। देशी, विदेशी और बीयर की सभी दुकानें 11 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही क्रिसमस के मौके पर भी 24 दिसंबर की रात को 11 बजे तक लोग शराब खरीद सकेंगे।

TAGGED:
Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *