Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817342
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

BPC न्यूज़ संवाददाता -: गाज़ियाबाद निगम मुख्यालय में बजट पर हुई ऑनलाइन वर्कशॉप में महापौर व नगर आयुक्त सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने किया प्रतिभाग।

BPC News National Desk
3 Min Read

BPC न्यूज़ संवाददाता -: गाज़ियाबाद निगम मुख्यालय में बजट पर हुई ऑनलाइन वर्कशॉप में महापौर व नगर आयुक्त सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने किया प्रतिभाग।

आय और व्यय पर लगातार मॉनिटरिंग से बजट पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव- नगर आयुक्त

अवस्थापना निधि फंड पर गंभीरता से हो कार्यवाही-महापौर

नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के साथ नगर निकाय निदेशालय/ नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला का वर्चुअल बैठक के माध्यम से आयोजन हुआ,

 

जिसमें उत्तर प्रदेश के नगर निगमों से महापौर, नगर आयुक्त, अधिकारी गण तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। गाजियाबाद नगर निगम से महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने भी बजट की चल रही ऑनलाइन वर्कशॉप में हिस्सा लेकर अपने सुझाव रखे।

 

5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चल रहे ऑनलाइन कार्यशाला के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम में नगर निकाय निदेशालय से ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ,

जिसमें नगर निकाय विभाग अधिकारी गण व प्रदेश के अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया तथा बजट पर विशेष सुझाव दिए

गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल द्वारा अवस्थापना निधि फंड को लेकर अपना विषय रखा जिसमें बताया कि आज का विषय बजट है और गाजियाबाद नगर निगम की अवस्थापना निधि समय से न आने के कारण शहर में विकास कार्य प्रभावित होता है

इस लिए इस विषय को गंभीरता से लिया जाए,साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपनी सहमति जताते हुए ऑनलाइन ही अपना विषय शासन तक पहुंचा,

किस प्रकार शहर हित में विकास कार्य बढ़ाने को लेकर निगम के बजट को प्रभावपूर्ण बनाना है विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निगम की आय तथा निगम के व्यय पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर सकारात्मक प्रभाव से बजट को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कर वसूली को लेकर भी निगम की आय प्रभावित की जा रही है.

जिसमें नगर आयुक्त महोदय के नेतृत्व में वृहद स्तर पर अभियान के रूप में कार्य चल रहा है चर्चा हुई. ऑनलाइन कार्यशाला की आयोजन से नगर निकायों की आय बढ़ाने को लेकर सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया।

TAGGED:
Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *