Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

815855
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

दिल्ली ब्लास्ट: डॉ. शाहीन के एक्स हसबैंड ने खोले चौंकाने वाले राज, खुलकर बताया क्यों हुआ तलाक?

BPC News National Desk
2 Min Read

डॉ. शाहीन के पूर्व पति ने एक साक्षात्कार में अपने तलाक से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए।उन्होंने बताया कि उनके अलग होने के पीछे क्या कारण थे।उनके बयानों से कई नई बातें सामने आई हैं,जिससे इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

डॉ. शाहीन के परिजन और रिश्तेदार सदमे में

दिल्ली ब्लास्ट डॉ. शाहीन के एक्स हसबैंड ने खोले चौंकाने वाले राज, खुलकर बताया क्यों हुआ तलाक

कानपुर-दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में जैश के आतंकी संगठन की महिला विंग की डॉ. शाहीन का नाम सामने आने के बाद उसके परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं।लखनऊ की शाहीन के पहले पति ने बताया कि पहले शाहीन पढ़ने में रुचि रखने वाली महिला थी, लेकिन वह इस तरह के गलत रास्ते पर आ जाएगी, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।डॉ. शाहीन की शादी साल 2003 में डॉ. जफर हयात के साथ हुई थी।डॉ. जफर इस समय कानपुर के सरकारी केपीएम अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर सेवा दे रहे हैं।डॉ. जफर का कहना है कि शादी के शुरुआत के 9-10 साल अच्छे गुजरे,लेकिन शाहीन विदेश में बसने का दबाव बनाने लगी,जिसकी वजह से उनका तलाक हो गया।डॉ.जफर ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जो उन्हीं के साथ रहते हैं, लेकिन कभी भी बच्चों से बात करने की कोशिश नहीं की।उन्होंने कहा कि बच्चे छोटे हैं, इसलिए उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई।दिल्ली कांड में शाहीन का नाम आने से परिवार के लोग भी हैरान हैं।

Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *