Bpc News Digital

  • अपनी भाषा चुनें

You are Visiters no

817214
हमें फॉलो करें

भाषा चुनें

सीएम रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास

BPC News National Desk
2 Min Read

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं। शुरुआती गिनती में भाजपा ने दो अहम सीटों—चांदनी चौक और शालीमार बाग-बी—पर शानदार जीत दर्ज की है, जबकि मुंडका में आम आदमी पार्टी और संगम विहार में कांग्रेस विजयी रही।

भाजपा ने सबसे पहले चांदनी चौक सीट जीती

चांदनी चौक वार्ड पर भाजपा ने बढ़त कायम रखते हुए पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में भाजपा ने अपना खाता खोला।

भाजपा ने सबसे पहले चांदनी चौक सीट जीती

शालीमार बाग-बी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत – अनीता जैन 10,101 वोटों से विजयी

इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक था क्योंकि यह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पूर्व वार्ड था और उनकी साख दांव पर लगी थी। भाजपा की उम्मीदवार अनीता जैन ने AAP प्रत्याशी बबीता राणा को 10,101 वोटों के विशाल अंतर से हराकर बड़ी जीत हासिल की।

यह सीट सीएम रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी, इसलिए भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई थी।

मुंडका सीट पर AAP की जीत

मुंडका वार्ड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को करारी हार दी।
AAP के उम्मीदवार ने भाजपा को 1,577 वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम की।

संगम विहार सीट कांग्रेस के खाते में

संगम विहार वार्ड 163-A पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
यह सीट पहले भाजपा के कब्जे में थी, इसलिए यह हार भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

दक्षिणपुरी में AAP का जोरदार आगाज़

दक्षिणपुरी से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर उपचुनाव में अपनी उपस्थिति मजबूत की है।

अब तक का चुनावी संतुलन (3 दिसंबर दोपहर तक)

पार्टी जीती सीटें
भाजपा चांदनी चौक, शालीमार बाग-बी
AAP मुंडका, दक्षिणपुरी
कांग्रेस संगम विहार
Share This Article
bpcnews.in is one of the fastest-growing Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India-based news and stories
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *